धालभूमगढ़: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित जलछाजन विकास योजना के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धालभूमगढ़ प्रखंड के महिसाधरा गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में जलछाजन योजना के विकास कार्यों से आई बदलाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और ग्रामीणों को योजना से होने वाली लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छ ग्राम, स्वच्छ घर का संकल्प लिया गया. वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिसाधरा ग्राम प्रधान सुकलाल टुडू जिला जल छाजन पदाधिकारी,तकनीकी विशेषज्ञ यूक्लिस रतन टोप्पो, वन प्रमंडल सामाजिक वानिकी प्रमंडल आदित्यपुर के सीनियर अकाउंटेंट रामचंद्र हेंब्रम, कारू राम टुडू, कनीय अभियंता खगेंद्र नाथ सोरेन, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट चंद्राय हांसदा, सोशल एक्सपर्ट जितराई मुर्मू, लखिन्द्र मांडी, नरसिंह मुर्मू, सुनीता हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.




