Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ में मन्टू मन्ना के घर के सिलिंग की प्लास्टर गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. परिवार वालों ने घायलों का उपचार कराया. घटना की सूचना पाकर विधायक रामदास सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नरसिंहगढ़ जाकर परिवार से मुलाकात की और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक ने जर्जर आवास का जायजा लिया औरहरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है.
मौके पर परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका आवास काफी पुराना है. आवास जर्जर हो चुका है. विगत दिनों हुई बारिश से घर की छत काफी कमजोर हो चुकी है, जिस कारण शनिवार की रात अचानक छत की प्लास्टर गिर गयी. इससे परिवार के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. परिवार के सदस्यों ने विधायक से पीएम आवास दिलाने की मांग की है. मौके पर झामुमो नेता चैतन्य मुर्मू, बैद्यनाथ सोरेन, मानसिंह टुडू, कमल मंडल, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मुर्मू, नरेन सोरेन, बनवासी सोरेन, छोटराय मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



















