Jamshedpur : हर साल की तरह इस वर्ष भी पिछले 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. इसी दिन भारतीय खेल इतिहास में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भी मनाया जाता है. इस साल का खेल दिवस खास रहा, क्योंकि इस दिन फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई। इस अवसर पर आरएमएस हाई स्कूल खूंटाडीह, सोनारी में रोल बॉल खेल के प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया। साथ ही आरएमएस स्कूल की ओर से फिट रहने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान ‘रन एनीटाइम, एनीव्हेयर, एनी प्लेस’ का नारा बुलंद किया गया. इस अवसर पर स्कूल के अध्यापिका डॉ परिणीता शुक्ला उपस्थित थीं. साथ में झारखंड रोल बॉल के सचिव चंदेश्वर कुमार, स्कूल के खेल शिक्षक राहुल कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी गौरव कुमार भी उपस्थित थे.



















