
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेन्द पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में नेहरू युवा केंद्र संगठन की और से संविधान दिवस मनाया गया. संगठन के युवाओं ने ग्रामीणों को संविधान की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. वही संगठन के युवा स्वंयसेवक उत्तम कुमार मुर्मू ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच कलम का वितरण कर संविधान दिवस को मनाया. इस मौके पर मनोज राणा, लक्ष्मण हेंब्रम, प्रतिमा मुर्मू ,करिया मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











