जादूगोड़ा : झारखंड जनकल्याण अभियान नामक संस्था ने यूसिल से अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 8 अगस्त को न्याय पदयात्रा निकालने की घोषणा की है. कार्यक्रम के आय़ोजक बसंत टोपनो ने कहा कि वर्षों पुरानी स्वैच्छिक इस्तीफा योजना समेत आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ समेत अन्य कई मांगें लंबित हैं. इसको लेकर आगामी 8 अगस्त को न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी. यह पदयात्रा जादूगोड़ा मोड़ चौक से शुरू होकर सिद्धू कान्हू चौक तक जाएगी. उन्होंने बताया कि यूसिल कम्पनी के प्रबंधक को आगामी 7 अगस्त तक का समय दिया गया है एवं इसकी जानकारी प्रबंधन के साथ ही स्थानीय एवं जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गयी है.



