जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के मुर्गाघुटू धोरोम अखाड़ा में ओलचिकी शताब्दी महोत्सव समारोह एवं बाइक रैली का आयोजन 18 मई रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर शनिवार को बैठक की गयी. इधर कार्यक्रम की सफलता को लेकर भुरका ईपिल ओलचिकी इतुन अखाड़ा के सचिव लोबो मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पौराणिक बाबा पिथो मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, वीरेंद्र हेंब्रम उपस्थित रहे. बैठक के बाद सचिव लोबो मुर्मू ने कहा कि आगामी 18 मई को विशाल मोटरसाइकिल रैली का आयोजन का फैसला लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में यूसिल जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के एजेंट मनोरंजन महाली और विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे, जिसकी शुरुआत मोटरसाइकिल रैली से होगी. यह रैली सुबह 8 बजे मुर्गाघुटू धोरोम अखाड़ा (नरवा पहाड़) से निकाली जायेगी जो कदमा, केड़ो नरवा यूसिल कॉलोनी होते हुए धोरोम आखाड़ा में आकर समाप्त हो जाएगी.














