
चाकुलियाः चाकुलिया के पुराना बाजार बाजार स्थित सत्संग भवन परिसर में मंगलवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर मारवाड़ी महिला समिति के तत्वावधान में स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 30 बच्चों ने भाग लिया. सदस्यों ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए अग्रेसन जयंती धूमधाम से ना मनाकर सादगी पूर्ण ढंग से मनायी जा रही है.(नीचे भी पढे)
कहा कि पूर्व में समिति द्वारा अग्रसेन जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे.समिति द्वारा सरकार द्वारा पारित गाइडलाइन का पालन करते हुए जयंती मनाई जा रही है. प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को 7 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजश्री रूंगटा, सरोज रूंगटा,बबीता रूंगटा,राजकुमारी रूंगटा,चंदा रूंगटा,बिभा अग्रवाल, मुस्कान रूंगटा, सुनीता रूंगटा,आशा रूंगटा, सरोज लोधा,पुष्पा रूंगटा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.




