
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मनपीटा गांव के जंगलों में दो बदमाशों ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और दोनो की पिटाई कर दी. इस दौरान बदमाशों ने दोनो का मोबाइल लुटा और युवती की स्कूटी भी लूटकर फरार हो गए. इधर दोनो ने किसी तरह आस पास के लोगों से संपर्क किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जानकारी देते हुए गोविंदपुर थाना के प्रभारी थानेदार पीके तिवारी ने बताया कि घटना के बाद दोनो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनो न्यू बारीडीह के रहने वाले है. युवती ने पुलिस को बताया कि वो अपने साथी के साथ घूमने निकली थी. मनपीटा के पास जंगल के बाहर वे लोग स्कूटी खड़ी कर जंगल में गए थे. तभी अचानक दो युवक आए और उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल और स्कूटी लूट ली.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





