जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को ईद उल फित्र को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पोटका बी डी ओ निखिल कच्छप ने की. बैठक में उपस्थित लोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल फित्र मनाने पर सहमति जतायी. (नीचे भी पढ़ें)
उधर बैठक के बाद जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव झा ने लोगों से शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में अपना पर्व मनाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सोशल मिडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों को किसी तरह की अफवाह से दूर रहने एवं तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना देने की अपील की ताकि असामाजिक तत्त्वों पर कार्रवाई की जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, मुखिया अनीता मुर्मू, स्थानीय ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार, मोहम्मद इम्तियाज, जादूगोड़ा के मौलवी ईशुक व मो इम्तियाज आदि उपस्थित रहे. वहीं प्रशासन की ओर से पोटका बी डी ओ निखिल कच्छप व थाना प्रभारी संजीव झा ने भी बैठक में शिरकत की.




