कुचाई : पूरे झारखंड प्रदेश की पदयात्रा पर निकले बोकारो निवासी आर्या गुप्ता का मंगलवार को कुचाई पहुंचने पर स्वागत किया गया. कुचाई में पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया. बताते चलें कि आर्या गुप्ता विगत 18 दिसंबर को अपने घर, बोकारो के जैना मोड़ से पूरे झारखंड की पदयात्रा के लिए निकले हैं. वे अब तक बोकारो से रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम होते हुए पुनः सरायकेला खरसावां जिला के कुचाई पहुंचे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कुचाई पहुंचने पर आर्या गुप्ता का जिला परिषद सदस्य झिंगीं हेम्ब्रम, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, कुचाई प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, समाजसेवी मुन्ना सोय, दिलीप चंद महतो, धर्मेंद्र सांडिल, डॉक्टर लक्ष्मीकांत महतो आदि लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया. इस दौरान आर्या गुप्ता ने बताया कि झारखंड प्रदेश की कला-संस्कृति, झारखंड के इतिहास, झारखंडी लोगों की पहचान, खनिज संपदा, औद्योगीकरण, पलायन, पर्यटन स्थल, यहां के पौराणिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों आदि का अध्ययन करते हुए पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. साथ ही जन- जन तक, खास कर विद्यालयों और महाविधालयों में पैदल यात्रा कर झारखंड के प्रति युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि 80 दिन की यात्रा में वे 950 किलोमीटर की पद यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य झिंगी हेम्ब्रम, खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, कुचाई प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, मोलिका महतो, आशा मुंडा, समाजसेवी मुन्ना सोय, दिलीप चंद महतो, धर्मेंद्र सांडिल, डॉ लक्ष्मीकांत महतो, उमाकांत कर, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे.




