
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला थाना क्षेत्र के ढागा कमल गांव से घाटशिला पुलिस ने 12 फरवरी को बरगद पेड़ से झूलता एक युवक के शव को बरामद किया था. पुलिस ने शव बरामद कर मामले की हर पहलू पर जांच कर रही थी. पुलिस ने जांच में पाया कि उसके चचेरे भाई बबलू सोरेन ने ही दुर्गा सोरेन की हत्या की है. पुलिस ने दुर्गा सोरेन की हत्या के आरोपी उसके चचरे भाई बबलू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक दुर्गा सोरेन (उम्र 17 वर्ष) सिरिशबनी गांव का रहने वाला है. दुर्गा सोरेन 11 फरवरी की रात बबलू सोरेन के घर हड़िया लेने आया था. बबलू सोरेन ने अपनी पत्नी पूर्णिमा सोरेन के साथ दुर्गा सोरेन को प्रेमालाप करते देख लिया था. रात में ही बबलू सोरेन ने अपनी पत्नी को मारपीट की थी. उसी रात दुर्गा सोरेन अपना झोला कपड़ा उठाकर कहीं जाने के लिए घर से निकला तो बबलू सोरेन ने उसका पीछा करते हुए घर से कुछ दूरी पर उसे धर दबोचा और दुर्गा सोरेन को उसकी ही गमछा से ही उसके दोनों हाथ पैर बांध दिया और अपने साथ लाए कुए की बाल्टी के रस्सी से उसके गले में फांसी लगाकर जान से मार दिया और बरगद के पेड़ से टांग दिया ताकि लोगों को यह लगे की दुर्गा सोरेन ने आत्महत्या की है. पुलिस ने बबलु सोरेन की निशानदेही पर दुर्गा सोरेन का ग्रे रंग का जेकेट, हरा रंग का झोला, ब्लू रंग का एक जोड़ी हवाई चप्पल, 20 फीट का रस्सी, एक मोबाइल फोन को बरामद किया है. कांड उदभेदन में घाटशिला के थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक गोविंद कुमार साव, रूकमिनी कुमार, महिला थाना प्रभारी अजित सिंह समेत अन्य जुटे हुए थे.






