घाटशिला: अवैध शराब भट्टी के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में बुधवार को घाटशिला के मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत तुमानडुंगरी सुवर्णरेखा नदी किनारे से ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया. इस दौरान अवैध शराब भट्टी व शराब बनने के उपकरण एवं करीब 500 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस संबंध में मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि कई स्थानों में सघन अभियान चलाते हुए शराब बनाने की भट्टियां और उपकरण को नष्ट किया गया. यह अभियान आगे विभिन्न स्थानों में चलाया जाएगा. इस अभियान में ओपी प्रभारी रोहित कुमार, भुवन महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.




