गालूडीह: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाटशिला की वार्डन लिपिका साव द्वारा गलत तरीके से तीन बालिकाओं का नामांकन कराए जाने के मामले में उनके विरुद्ध जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनका स्थानांतरण गुड़ाबांदा के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कर दिया है. मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बलेरिया ने घाटशिला केजीबीवी की वार्डन लिपिका साव को तत्काल प्रभाव से गुड़ाबांदा स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है. घाटशिला केजीबीवी की वार्डन गुरुवार को गुड़ाबांदा में योगदान देंगी. विभाग की ओर से वार्डन के गुड़ाबांदा में योगदान करने के बाद विभागीय निर्देशानुसार घाटशिला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रभार में रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
निवर्तमान वार्डन लिपिका साव ने कहा कि उन्हें स्थानांतरण का पत्र मिला है. वह गुरुवार को झारखंड बालिका विद्यालय में योगदान करेंगी. वार्डन लिपिका साव ने राजनीतिक दबाव में आकर 30 जून को मिर्गीटांड गांव की तीन बालिकाओं सोनाली हांसदा, जमुना हांसदा व लीलमनी किस्कू का विद्यालय में नामांकन कराकर छात्रावास में रखा था, जबकि तीनों बालिकाओं का नाम चयनित सूची में नहीं था. इसकी अभिभावकों ने शिक्षा विभाग में शिकायत की थी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजीव कुमार ने इस मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला को भेजा था.



