नरवा पहाड़ : पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन आगामी 10 अप्रैल को किया जाएगा, जिसकी घोषणा जेएलकेएम के पोटका प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने की है. इधर झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पोटका प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू ने कहा कि पोटका की जनता सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार से त्रस्त है. जिसका जीवन्त उदाहरण 11 करोड़ की लागत से बनी पोटका सामुदायिक उद्घाटन से पहले से भवन का एक हिस्सा अचानक गिर कर टूट गया, जिसकी जांच के बाद अस्पताल में इलाज शुरू हो अन्यथा आने वाले दिनों में प्रसव के लिए अस्पताल आ रही महिलाओं की जच्चा बच्चा दोनों को खोना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)
यही स्थिति पोटका में सड़क निर्माण से लेकर पुल-पुलिया तक कमीशन खोरी की वजह से छह महीने मे सड़के पुल पुलिया टूट रही है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. उन्होंने जानकारी दिया कि छह महीने ग्वाल काटा में बनी सड़क का पीच उखड़ने लगा है व कई योजनाएं अधूरी पड़ी हुई है. जिसके खिलाफ झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आगामी 10 अप्रैल की भ्रष्टाचार के खिलाफ पोटका प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोलेगी ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग सके. इस धरना प्रदर्शन में कोल्हान से लेकर जिला स्तर के पार्टी कार्यकर्ता भाग लेगे.














