
घाटशिला : मुसाबनी बस स्टैंड के पास शहीद सिदो – कान्हू की आदमकद प्रतिमा को बीती रात को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. फातिमा के हाथ को तोड़ दिया गया है वही तीर कमान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इससे आक्रोशित झामुमो कार्यकर्ता प्रतिमा के पास धरना पर बैठ गए हैं. धरना पर बैठे झामुमो समर्थक आरोपी की गिरफ्तारी और प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं. मुसाबनी पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)

डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि एक विक्षिप्त युवक ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है. धरना स्थल पर मुसाबनी कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, कान्हु सामंत, डुमरिया कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन,शंकर चन्द्र हेम्ब्रम समेत अन्य मूर्ति की मरम्मत और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठे है. वही डीएसपी ने आंदोलन कर रहें लोगों से कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. समाचार लिखे जाने तक झामुमो कार्यकर्ता मूर्ति के पास धरना पर बैठे हुए हैं.



