चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा 4 जुलाई को है. पूजा को लेकर पूजा कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. पहाड़ पूजा करने के लिए बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के विभिन्न गांव से हजारों लोग विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पूजा स्थल पहुंचेंगे. पूजा को लेकर गुरूवार को चाकुलिया सीओ नवीन पूरती, बीडीओ आरती मुंडा, थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)

पदाधिकारियों ने मौके पर लोगों से मिलकर पूजा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी. अवसर पर पदाधिकारियों ने सड़क मार्ग का भी अवलोकन किया और लोगों को पहाड़ पूजा में आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए रूट तय किया गया है. पदाधिकारियों ने कहा की पूजा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे ताकि लोगों को परेशानी ना हो और लोग आसानी से पहाड़ स्थल पहु़चकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर सके.







