जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की पूनम सोरेन सीबीएसई की मैट्रिक परीक्षा में 95.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है. वह आगे नीट की तैयारी में जुट गई हैं ताकि उसके यूसिलकर्मी पिता जितराइ सोरेन के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कर सके. वह कहती है कि लगातार 2-5 घंटे की कड़ी मेहनत ने उसे विद्यालय का टॉपर बना दिया. जबकि उसे इससे ज्यादा अंक आने की उम्मीद थी. (नीचे भी पढ़ें)

पूनम के पिता जितराइ सोरेन यूसिल के जादूगोड़ा प्रोसेसिंग प्लांट में पदस्थापित हैं. उन्होंने बेटी की शानदार प्रदर्शन पर हर्ष जताया है. उसकी मां दुलारी सोरेन कहती हैं कि बचपन से ही वह अपनी कक्षा में अव्वल आती थी, जिसका परिणाम मैट्रिक परीक्षा टॉपर के रूप में सामने आया. इस परीक्षा में दूसरा स्थान रहा आरुषि प्रजापति का जिसे 95 प्रतिशत अंक मिले, जबकि तीसरे नम्बर पर आई स्वधा कश्यप को 94.5 प्रतिशत अंक मिले हैं.



