• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-rural : बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह के लिए पंडाल का हुआ भूमि पूजन, गरीब बेटियों का विवाह कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी : डॉ गोस्वामी

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान परिसर में 5 मार्च को आयोजित होने वाली सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पंडाल निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन हुआ. सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में पं सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया. भूमि पूजन के बाद विवाह करने वाले लड़के, लड़कियों और उनके अभिभावकों की एक बैठक हुई. बैठक में सामूहिक विवाह के संबंध में भावी दम्पत्तियों को विस्तृत जानकारी दी गई. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा का सामूहिक विवाह समारोह एक सामाजिक आन्दोलन बन चुका है. आर्थिक कठिनाइयों के कारण गरीब माता-पिता के लिए अपनी बेटी का विवाह कराना मुश्किल कार्य होता है. बहरागोड़ा क्षेत्र, विशेषकर गरीब तबके के लोगों को इस कार्यक्रम का महीनों से इंतजार रहता है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि अब तक 98 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया है. इस वर्ष 22 गरीब कन्याओं का विवाह होगा.

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में अलग-अलग मंडपों में कन्याओं का वैदिक रीति से विवाह कराया जायेगा. कन्याओं को विवाह के अवसर पर उपहार के तौर पर दैनंदिन उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुएं बर्तन सेट, बिछावन सेट, वस्त्र, प्रसाधन सामग्री, स्टील आलमीरा और एक सेट सोने का गहना और लड्डू दिया जायेगा. भावी दम्पत्तियों का रजिस्ट्री विवाह कराने की भी व्यवस्था की जाएगी. आयोजकों ने विवाह करने वाले लड़कों से जिन्दगी भर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने और अपनी पत्नी से कभी भी दुर्व्यवहार न करने की नसीहत दी है. बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मनोज गिरि, जिला संघचालक अर्धेन्दु प्रहराज, जिला कार्यवाह गोविन्द गोपाल जेना, जिला महामंत्री बाप्टु साव, भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन मंडल, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, बड़सोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, भक्ति श्री पंडा, उत्पल पैड़ा ने भी संबोधित किया. भूमि पूजन कार्यक्रम में चंडी चरण साव, श्रीवत्स घोष, कमलकांत सिंह, हाबल गिरि, विप्लव शंकर दे, दिलीप साव, उत्तम साव, कवीन्द्र कुंडू, लम्बोदर हांसदा, हरिहर दंडपाट, राखोहरी मुखी, मनोज पाल, कौशिक माइती, कुणाल सीट, विश्वजीत सीट, रोनी माहेश्वरी, महादेव बैठा, लक्ष्मीकांत गिरि, कमलेश साव, मिंटू नायक, दुर्गापद गिरि, दीपू साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur rural fit india freedom run : जादूगोड़ा में खुशहाल जीवन के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन आयोजित, बड़ी संख्या में सीआइएसएफ जवानों ने  मैदान में लगाई दौड़
खबर

Jamshedpur rural fit india freedom run : जादूगोड़ा में खुशहाल जीवन के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन आयोजित, बड़ी संख्या में सीआइएसएफ जवानों ने  मैदान में लगाई दौड़

October 24, 2026
Jamshedpur police arrests kadma murder accused : कदमा हत्याकांड का आरोपी गणेश बिरुआ गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त खून लगा डाइगर चाकू व मोबाइल बरामद, देखें video
खबर

Jamshedpur police arrests kadma murder accused : कदमा हत्याकांड का आरोपी गणेश बिरुआ गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त खून लगा डाइगर चाकू व मोबाइल बरामद, देखें video

October 24, 2026
Jamshedpur truck accident : सुंदरनगर चौक पर बेकाबू ट्रक का कहर, फल दुकान में घुसा, दुकान का ढांचा हुआ क्षतिग्रस्त, इधर-उधर बिखरे फल, बाल-बाल बचे दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोग,
खबर

Jamshedpur truck accident : सुंदरनगर चौक पर बेकाबू ट्रक का कहर, फल दुकान में घुसा, दुकान का ढांचा हुआ क्षतिग्रस्त, इधर-उधर बिखरे फल, बाल-बाल बचे दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोग,

October 24, 2026
Next Post
Jamshedpur-rural : चौठिया गांव में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Jamshedpur-rural : चौठिया गांव में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Saraikela : बांधाढीपा नाबालिग ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Saraikela : बांधाढीपा नाबालिग ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Jamshedpur : अपनी बच्चियों को कानून के प्रति जागरूक व खुलकर बात करें माताएं : राजीव रंजन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

Jamshedpur rural two died in bike accident : बोड़ाम के पगदा गांव में दो बाइकों की टक्कर में चुड़दा के गणेश कर्मकार की मौत, महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News