जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर आजादनगर थाना शांति समिति और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से पारडीह चेपा पुल के समीप भव्य अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हर वर्ष की भांति इस बार भी जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित तरुण संग त्रिवेदी अखाड़ा और पारडीह श्रमिक एकता बजरंग अखाड़ा के सदस्यों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में अखाड़ों के लाइसेंसी सदस्यों—नितिन चंद्र और संजय मुखर्जी—को पगड़ी व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी, पारडीह दुर्गा पूजा समिति से अपूर्व पाल, आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, सैयद आलम,ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, सरदार गुरुचरण सिंह और सेंट्रल पीस कमिटी की सदस्य डॉ. निधि श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा. (नीचे भी पढ़ें)
अन्य प्रमुख अतिथियों में अशफाक आलम, हरपाल सिंह, मोइनुद्दीन अंसारी, रिजवानुल हक, ताहिर हुसैन, शेख निजामुद्दीन बदरुद्दीन, सैयद साजिद परवेज,सैयद आलम,बाबूराम सोरेन और फिरोज आलम मास्टर खुर्शीद अहमद खान,मोहम्मद हाशिम, रिजवानुज्जम,मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,फरजाना सफी,मास्टर सिद्दिक अली,हाजी फिरोज असलम,अयूब अली और मोहम्मद फिरोज का नाम उल्लेखनीय रहा. आयोजन ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना दिया.



