
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में विगत दो वर्षो से प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण काफी भयभीत है. हाथियों का झुंड आये दिन किसी ना किसी गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं. हाथियों के गांव में आने से ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीण हाथी के भय से घर से बाहर नही निकल पा रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि साम होते ही जंगल से सटा गांव के ग्रामीण हाथी के भय से घर में दुबक कर रहने पर मजबूर है. हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीण बुधवार को जनाधिकार सुरक्षा कमेटी के बैनर तले वन विभाग कार्यालय पहुंचकर रेंजर अशोक कुमार मिलकर 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा है कि कोरोना काल में ग्रामीण रोजगार के अभाव में परेशान है, ग्रामीण जेसे तेसे व्यवस्था कर खेती बाड़ी कर भरन पोषण कर रहे हैं परंतु हाथियों के दल गांव में प्रवेश कर फसल को पैरों तले रोंदकर बर्बाद कर रहे हैं.
हाथियों से हुई फसल नुकसान का विभाग सही मुआवजा किसान को दे.कहा कि हाथी के हमले से मृत परिवार को सरकारी मुआवजा राशि 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख मुआवजा दे और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे और सड़क किनारे उगी जंगली झाड़ियों की सफाई कराये, हाथी प्रभावित गांव में लाईट लगाने और हाथी वाच टावर बनाने की मांग की है. वही ग्रामीणों ने चाकुलिया में हाथियों को रहने के लिए कॉरिडोर बनाने की मांग की है. कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर विभाग एक माह के अंदर उचित पहल नही करती है तो विभाग के प्रति उग्र आंदोलन किया जाएगा.मौके पर जनाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष भागवत टुडू, सचिव कन्हाई गोप, ग्राम प्रधान गिरीश चन्द्र महतो, डा पंकज महतो, किसुन सोरेन, सहदेव नायक, कृष्ण चन्द्र हेम्ब्रम, बाबूराम मुर्मू, सहदेव गोप, प्रधान मांडी, सुबोध हांसदा, अचिंत महतो, सुबोध सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे






