बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा गांव निवासी शिक्षक लक्ष्मीकांत मुर्मू के असामयिक निधन की सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की. मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत मुर्मू छात्र जीवन से ही समाज सेवा से जुड़े थे और स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़कर अपना गुजारा करते थे. घर की खराब माली हालत को देखते हुए विधायक ने स्व मुर्मू के बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. सबसे बड़ी बेटी अभी कक्षा छठी में पढ़ाई कर रही है उसे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की बात भी विधायक ने कही है. विधायक श्री मोहंती ने तत्काल श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक मदद भी की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सीलू मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.



