गालूडीह: राम निरंजन विद्या मंदिर विद्यालय नारगा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का समापन शनिवार को क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के साथ किया गया. इस अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. जूनियर सेशन में जयराम सोरेन ने बाजी मारी, जबकि सीनियर सेशन में करण मार्डी ने अपना दबदबा दिखाया. (नीचे भी पढ़े)

दोनों ने अनेकों पुरस्कार अपने नाम किए. रेफरी के रूप में अमित सोरेन मौजूद रहे. इस मौके पर निदेशक आकाश सिन्हा, प्रबंधक मोहम्मद साबिर, प्रधानाध्यापिका मुस्कान कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं लक्ष्मी बेसरा, मृणालकान्त मंडल, शैलेन महतो, रीमा पांडे, बबिता महतो, अंजू सिंह, राहुल भकत, आकाश सोरेन और हराधन टुडू आदि उपस्थित थे.



