जमशेदपुर : घाटशिला में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा आज संपन्न हो गई. ओडिशा के भद्रक से आये मुकुंद कृष्ण महाराज ने कहा कि मनुष्य दूसरे के दुःख में हंसता है और अपने स्वार्थ में डूबा जाता है और अपने जीवन को खराब कर लेता है. मनुष्य को हमेशा दूसरे के दुःख में साथ देना चाहिए ओर हमेशा भलाई करनी चाहिए. आज शिव महापुराण कथा में 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया. भगवान शिव सभी जीवों को एक समान देखते हैं. भगवान शिव जैसा रहना चाहिए मनुष्य को हमेशा भक्ति में लीन रहें. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सावन माह में शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है. एक बिल्व पत्र चढ़ाना, एक लोटा जल सारी समस्या का हल है. आज ब्यास पूजा अर्चना विनोद कुमार शर्मा, गीता शर्मा ने किया. किशोर कुमार शर्मा एवं निशा शर्मा ने गुरुजी का स्वागत किया. कथा के बाद भंडरा किया गया जिसमें भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया. श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन घाटशिला राम मंदिर में भारद्वाज परिवार भगवान के पास जाने के बाद मुक्ति मिलती है भजनों पर झूमते रहे भक्त. इस कथा के मुख्य यजमान किशोर कुमार शर्मा एवं निशा शर्मा रहे कथा सुनने के लिए जमशेदपुर, चाकुलिया एवं बंगाल से भक्त जन आये. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भारद्वाज परिवार के श्रावण भारद्वाज, बनवारी लाल शर्मा, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, महेश शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, गोविन्द शर्मा, कृष्णा शर्मा, कपिल शर्मा,चेतन शर्मा, सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा, संतोषी शर्मा, पूजा शर्मा, अदिति भारद्वाज, पारस भारद्वाज, नारायण शर्मा, स्वीटी शरमा, गुड़िया, चिड़िया शर्मा एवं समाज के लोग एवं मंदिर कमेटी के सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित थे.







