बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव के हरी मंडप परिसर में कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में सोलह प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए कतारबद्ध पूजा-अर्चना कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में साफ-सफाई, रंग-रोगन पेयजल, बिजली व्यवस्था पर चर्चा की गयी. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 16 मार्च को अधिवास होगा, जबकि 17 मार्च से हरी नाम संकीर्तन आरंभ होगा. हर रोज शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
संकीर्तन के अंतिम दिन 19 मार्च को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण किया जाएगा. सदस्यों ने बताया कि उक्त सोलह प्रहर व्यापी अखंड हरीनाम संकीर्तन में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल और झारखंड की महिला और पुरुष संकीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा एवं अतिंम दिन रात को लीला कीर्तन पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार हरिश्चन्द्र एवं माला रानी दास की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. सदस्यों ने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है. इस स्थल की धार्मिक आस्था रहने के कारण दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है. मौके पर कमेटी के सदस्य प्रबीर मंडल,देबाशीष जाना,बिजन बिहारी षंड,शरत चन्द्र मुंडा,अशोक कुमार जाना,सब्यसाची नायक, दीपक कुमार जाना, दुर्गा पद मुंडा, अरिजीत जाना,आलोक नाथ,विश्वजीत धाड़ा, प्रसेनजीत जाना,राशेश्वर जाना,दीपक बेरा,देवदत्त विशाल,प्रबीर मुंडा, समीर जाना, जगन्नाथ जाना,बिजु बेरा,देवदत्त बेरा,करम चांद घोष,शुभजीत धाड़ा,विश्वजीत सीट समेत अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं.














