चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर गांव निवासी महिला सिंगों सोरेन को गुरूवार की सुबह जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया. सांप के डसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर नरेश बास्के ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए झारग्राम रेफर कर दिया है. (नीचे भी पढे)
फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि गुरूवार की सुबह जब सिंगों सोरेन घर का दरवाजा खोलने गई तो वहां पहले से ही एक जहरीले सांप बैठा था,जैसे ही दरवाजा खुला सांप ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया.



