चाकुलिया : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. पूरे झारखंड के विशिष्ट आदिवासी समाज के प्रमुखों को बुलाकर उन्होंने उनका सुझाव सुना और गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद उन्होंने आदिवासियों के हित में बातें रखी. अंत में राज्यपाल ने राजभवन में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री जमुना टुडू ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन राजभवन द्वारा करना बहुत ही अहम और हमारे समाज के लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि आपने चाकुलिया में जाकर कार्यक्रम में हमारे सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया हैं, जिसके लिए मैं तहे दिल से आपका शुक्रगुजार करती हूं. मौके पर पूर्व स्पीकर दिनेश उरांव,अरुण दिग्गज,डॉक्टर जैक्सन मोरिया, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



