चाकुलिया: चाकुलिया के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों ने बुधवार को सड़क सुरक्षा पर प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया. प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने बिना हेलमेट पहनकर मोटरसाईकिल चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनकर चलाने की सलाह दी और बच्चों ने कहा कि हेलमेंट आपको दुर्घटना से बचा सकता है और आप स्वयं सरक्षित रहेंगे. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही बिना हेलमेंट गाडी न चलाने की सलाह दी. मौके पर विद्यार्थी समरेश गोप, उज्जवल गोप, रघुनाथ मुर्मु विष्णु गोप, अमित गोप समेत अन्य विद्यार्थी प्रभात फेरी मे शामिल थे. इस अवसर पर शिक्षक विश्वनाथ पाल, संदीप बेरा, अविनाश, राजीव मल्लिक, अरुण कुमार, राईमोनी कुमारी, गोबिंद गोप, मनोज कुमार प्रभात, बीएस नायेक समेत अन्य उपस्थित थे.



