
बहरागोड़ा : अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने बहरागोड़ा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की निरिक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की.बैठक में निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायतों में एक सप्ताह के अंदर 70 सोक पिट योजना संचालित करना है और प्रत्येक पंचायत के प्रति गांव में कम से कम 05 योजना प्रतिदिन संचालित होना है. वही पाटपुर पंचायत के पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को कार्य में शिथिलता के कारण नो वर्क नो पै के आधार पर वेतन कटौती हेतु निर्देश दिया है.साथ ही दो दिनों के अंदर मनरेगा से संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत जियो टैग करने हेतु निर्देश दिया है. चिंगड़ा पंचायत के सोक पिट 36 योजना का जियो टैग नहीं होने के कारण स्पष्टीकारण करने हेतु निर्देश दिया है. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम प्रतिदिन 250 मानव दिवस का सृजन होना सुनिश्चित करें. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में विगत सप्ताह से अबतक 7 दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना का एक भी आवास पूर्ण नहीं होने के कारण पंचायत सचिव बनकाटा, बरागाड़िया, भुतिया, छोटापारूलिया, खंडामौदा, कुमारडुबी, माटिहाना, मुटुरखाम और पाथरा के कर्मियों का वेतन स्थगित करने हेतु निर्देश दिया है. वही गुहियापाल पंचायत के पंचायत सचिव अनुपस्थित रहने के कारण वेतन स्थगित करने और कारण बताओ नोटिस करने का निर्देश दिया है.बैठक में लंबित पीएम आवास को जल्द पूर्ण कराने की बात कही और जिन आवास का निर्माण छत स्तर तक हो चुका है सभी आवास को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी जय प्रकाश करमाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.





