
जमशेदपुर/सरायकेला : वैश्विक आपदा घोषित कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने संबोधन में लॉक डाउन की अवधि 21 दिन और बढ़ा दी है. इधर लॉक डाउन की अवधि बढ़ते ही सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन पूरे एक्शन में आ गई है. वैसे सरायकेला पुलिस कोई रिस्क लेने के मूड में नजर नहीं आ रही है. इधर देर रात से ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर हर आने- जाने वालों की सघन जांच शुरू कर दी गई है.

खुद सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन जमशेदपुर- सरायकेला की सीमा पर स्थित खरकई नदी पुल पर मोर्चा संभाले हुए हैं. जहां स्वयं वे लोगों से कम से कम घरों से निकलने की अपील कर रहे हैं. वही इस दौरान सरायकेला एसडीपीओ ने साफ कर दिया है किसी भी परिस्थिति में लोगों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने पहले चरण में आम लोगों से अपील करने की बातें कहीं, लेकिन फिर भी हालात काबू में नहीं हुआ तो सख्ती बरती जाएगी.

जमशेदपुर में प्रशासन सख्त, बेवजह घुमने वालों की हो रही पिटाई, सही कारण बताइये आने जाने मिलेगा
जमशेदपुर में प्रशासन सख्त है. लोग बेवजह घुमते दिख रहे है तो सीधे पिटाई हो रही है. सही कारण बताने वाले लोगों से किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो रही है. इसको लेकर पुलिस की पूरी टीम उतरी हुई है. सुबह से लेकर शाम तक जबरदसत चेकिंग हो रही है. महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके.

लोगों से पूछताछ की जार ही है. गाड़ियों को नोट किया जा रहा है. बार-बार आना जाना करने वाले की क्लास लगायी जा रही है. फाइन तक काटा जा रहा है. हर जिले के साथ पुलिस और प्रशासन सतर्क है. जमशेदपुर के डीसी और एसएसपी खुद सड़कों पर है. किसी को कोई दिककत नहीं हो, इसके लिए खाद्यान्न केंद्र भी चलाये जा रहे है.

जुगसलाई में सुविधा केंद्र पर हंगामा, एसडीओ ने दिखायी सख्ती, दुकानदार भी बिदके
जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में सुविधा केंद्र में हंगामा हुआ. जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित सुविधा केंद्र में एसडीओ चंदन कुमार औचक पहुंचे. इन लोगों ने जमकर हंगामा किया.

इस सुविधा केंद्र में ज्यादा दाम पर सामानों को बेचने का मामला सामने आया था, जिसके बाद एसडीओ ने गलत काम का विरोध किया. इसके बाद दुकानदारों ने भी जवाबी कार्रवाई की और हंगामा शुरू कर दिया. इन लोगों ने बताया कि एसडीओ की ओर से जबरदस्ती दबाव बनाकर हंगामा किया जा रहा है. इसके बाद एसडीओ ने कहा कि अगर ऐसा कोई कदम उठाया गया तो वे लोग किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं करेंगे. इसके बाद मामला शांत हो पाया.








