चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव के सबर टोला निवासी मयना सबर के पुत्र संजय सबर(18) युवक ने घर से 500 मीटर दूर पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार शाम की है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना पाकर देर रात को थाना प्रभारी संतोष कुमार और एसआई अजित कुमार गांव पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
मृतक के पिता मयना सबर ने बताया कि संजय सबर मंगलवार की दोपहर दो बजे घर से नदी नहाने के लिए निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने संजय सबर की खोजबीन शुरू कर दी. शाम को संजय सबर की लाश को घर से 500 मीटर दूर पेड़ पर गमछा के सहारे झूलता पाया गया. मयना सबर ने बताया कि संजय सबर आंध्रप्रदेश काम करने गया था. 12दिन पूर्व वह अपने घर आया था. पुलिस मामले छानबीन कर रही है.














