गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया पंचायत के धदकीडीह गांव निवासी एक युवक ने बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई. सूचना पर गालूडीह पुलिस धदकीडीह गांव पहुंची. साथ ही पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा.(नीचे भी पढे)
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्याम मुर्मू का बेटा बेटवा मुर्मू (33) लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था. युवक को मिर्गी की बीमारी थी. युवक शादीशुदा नहीं था. मजदूरी कर पेट पालता था. युवक के साथ एक 15 वर्षीय भतीजी जशीला मुर्मू रहती थी. जशीला मुर्मू कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाई करती है. उनके माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है.



