जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार दो दिनों से चिलचिलाती धूप से लोग परेशान है. इस दौरान बुधवार और गुरुवार को अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई. वहीं गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी के साथ रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक पहले पाली में हीट वेव की स्थिति रहेगी, वहीं दूसरे पाली में बारिश के कारण लोगों को हिटवेब से राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान- मौसम विभाग रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले अगले पांच दिनों में झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. उत्तर पूर्वी, दक्षिण और मध्य हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है. वहीं इन इलाकों में केवल बारिश ही नहीं गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. उस दौरान हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं तापमान में अगले दो से तीन दिन कोई खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिलेगी. उसके पश्चात तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी. वहीं बादल के कारण हीट वेव बनने की स्थिति कम है. वहीं अधिकत तापमान से लोगों को फस्ट हाफ में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद दूसरे पाली में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.



