गालूडीह / जमशेदपुर : गालूडीह थाना क्षेत्र क्षेत्र के बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के हॉस्टल में प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात की है. मृत प्रोफेसर की पहचान 42 वर्षीय डॉ अभिनंदन मखाल के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के हुगली (कोलकाता) के रहने वाले थे. वे बीए कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि बीए कॉलेज में प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना मिली.(नीचे भी पढे़ं)
वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की शिक्षक के मुंह से झाग निकल रहा था. उन्होंने संदेश जताया है कि प्रोफेसर की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन करने से हुई है. फिलहाल उन्होंने शव को कब्जे में कर सोमवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.







