गुड़ाबांदा: बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के गुड़ाबांदा प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि पिछले कई वर्षों से प्रखंड के कई विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया टैब पूर्णत: ख़राब हो चुका है. जिसकी सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा विभाग को दिए जाने के बावजूद संबंधित विद्यालयों को टैब एवं अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं कराया गया है. बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाता है. जिसके कारण शिक्षक निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक हाजिरी तथा अन्य विभागीय कार्य करने हेतु बाध्य है. ज्ञात हो कि सरकारी कार्य संपादन हेतु शिक्षकों कि निजी सम्पति (मोबाईल) के प्रयोग हेतु बाध्य करना, कानूनन अवैध है . इसके साथ ही कई विद्यालयों जहां चार-पांच या अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं वहां केवल एक टैब उपलब्ध कराया गया है. जिससे विद्यालय आगमन के लिए निर्धारित समय में बायोमेट्रिक हाजिरी करने की आपाधापी रहती है. इससे हाजिरी बनाने में कुछ देर भी होती है.(नीचे भी पढ़े)
जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश है. ज्ञापन में कहा गया है कि शीघ्र सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए टैब और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए अन्यथा बाध्य होकर निजी मोबाईल से हाजिरी एवं अन्य विभागीय कार्य का बहिष्कार किया जाएगा और जरुरत पड़ने पर इसके बिरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर किया जाएगा. मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर बेरा, जिला कोर कमिटी सदस्य नव कुमार गिरि, ,प्रखंड कमिटी के शिशुपाल कुमार, राकेश घोष, गुरुचरण मुंडा, सरोज कुमार ,कमलेश खेस, अनिल चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे.विदित हो कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में एक साथ बीईईओ को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किय गया.



