चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए बुधवार को विधायक समीर महंती, वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी और रेंजर दिग्विजय सिंह ने गोटाशिला पहाड़ का निरीक्षण किया. निरीक्षण करने पहुंचे पदाधिकारियों को पहाड़ी वादियों ने खुब आकर्षित किया. पदाधिकारियों ने गोटाशिला पहाड़ के बीच में निर्मित गोटाशिला मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की और मंदिर से सटे झरना को देखा जो सालों भर झरना से पानी बहता रहता है. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर पदाधिकारियों ने कहा की पहाड़ के मनोरम दृष्य को तकनीक के माध्यम से और बेहतर मनोरम के साथ पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने को लेकर आर्किटेक और उनकी टीम ने स्थल का पुनः निरीक्षण कर जल्द ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही.मौके पर मुखिया जादू हेंब्रम,समीर महतो,पिंटू महतो, रमाई किस्कू, ठाकुरदास हैम्ब्रम,पवन गिरी,भाबतोश महतो,गुना महतो,गणेश महतो,अजीत महतो,राहुल गिरी,मोहन माइति समेत अन्य उपस्थित थे.



