चाकुलिया: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ चाकुलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र नाथ टुडू के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया. इस ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि पिछले कई वर्षों से प्रखंड के कई विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया टैब पूर्णत: ख़राब हो चुका है . जिसकी सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा विभाग को दिए जाने के बावजूद संबंधित विद्यालयों को टैब एवं अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं कराया गया है . बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाता है . जिसके कारण शिक्षक निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक हाजिरी और अन्य विभागीय कार्य करने हेतु बाध्य है. विदित हो कि सरकारी कार्य संपादन हेतु शिक्षकों कि निजी सम्पति (मोबाईल) के प्रयोग हेतु बाध्य करना, कानूनन अवैध है . इसके साथ ही कई विद्यालयों जहां चार-पांच या अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं वहां केवल एक टैब उपलब्ध कराया गया है. जिससे विद्यालय आगमन हेतु निर्धारित समय में बायोमेट्रिक हाजिरी करने कि आपाधापी रहती है. इससे हाजिरी बनाने में कुछ देर भी होती है.(नीचे भी पढ़े)
उपरोक्त कारणों से शिक्षकों में काफी आक्रोश है. अतः ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि शीघ्र सभी विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु टैब और अन्य आवश्यक संसाधन (शिक्षकों कि संख्या के अनुरूप)उपलब्ध कराया जाए. अन्यथा बाध्य होकर निजी मोबाईल से हाजिरी एवं अन्य विभागीय कार्य संपादन का बहिष्कार किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया जाएगा. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से यह अनुरोध किया गया कि उक्त विषय के संबंध में उच्चाधिकारी को भी अवगत कराया जाए. मौके पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिब शंकर पोलाई,प्रखंड सचिव सुनील कुमार सिंह,शिक्षक बिनय कुमार दास,मृणाल कर,तारक नाथ राज,अमित कुमार महतो,शक्ति कुमार लोहरा,भावतोष महतो,विष्णु पद महतो,सुनील कुमार बेरा,चंद्र शेखर दलाई,क्रिटी भूषण महतो,कृष्ण पद महतो,बिरसा भगत,कौशिक कुमार महतो,जगदीश चंद्र महतो,देवब्रत घोष,अशोक कुमार महतो,अर्पण सेन,आनंद प्रामाणिक,मनोज कुमार मंडल,युधिष्ठिर प्रसाद,रामकृष्ण रजक,सुधीर कुमार माहली, संदीप कुमार बेरा,प्रदीप माझी, दया मोय मंडल समेत अन्य उपस्थित थे.



