चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पाड़ा स्थित मां तारा मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव के समापन के अवसर पर रविवार को महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक श्री मोहंती ने मां तारा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है. मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, गौतम दास, मिथुन कर, देवाशीष दास, गणेश दत्त, शंकर दास, बबलू हेंब्रम, मनोरंजन गोप, अशोक बारिक, दिनेश बारिक, शंभू दत्त तथा भूषण बारिक समेत अन्य उपस्थित थे.



