
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बालिबांध उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने किया। इस दौरान वह शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और विद्यार्थियों से बिंदुवार उन की समस्याओं से अवगत हुए। समिति के सदस्यों ने विधायक के जर्जर भवन की मरम्मत, विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण और चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा विधायक समीर महंती से विशेष मांग रखी गई कि इसे आदर्श विद्यालय बनाने के लिए गोद लें, जिस पर विधायक ने ग्रामीणों से जल्द ही विचार कर निर्णय लेने की बात कही। विधायक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए निजी स्तर पर पाठय पुस्तक उपलब्ध करायी। इस दौरान ग्राम प्रधान बलराम मुर्मू, मांझी साहेब राम मुर्मू, दीपक महतो, बलराम महतो, बबलू मुर्मू सुपाई हांसदा, भगवान मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






