चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव में मंगलवार को संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधायक समीर महंती ने शिलान्यास किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने संस्कृति एवं कला केंद्र भवन निर्माण कार्य कराने की अनुशंसा की थी, जो आज स्वीकृत होने पर शिलान्यास किया. कहा कि भवन निर्माण होने से क्षेत्र में संस्कृति और कला का संरक्षण होगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने लोगों से अपील किया की ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें.मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव बलराम महतो, चालुनिया मुखिया पूनम मंडी, उप मुखिया कृष्णा महतो, पूर्व मुखिया कनाई मांडी, दशरथ हांसदा, ग्राम प्रधान सोमाय मांडी, सुनील हेंब्रम, संतोष मंडल, गोबिंद हेंब्रम, अक्षय नायक, कालीदास हेंब्रम, शुभजीत दास, सुनाराम मांडी, नागेंद्र मांडी, जादूनाथ मांडी, गंगाराम सोरेन, विष्णु ग्वाला, सुनील पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




