घाटशिला : घाटशिला रंकनी मंदिर में लगें चंदन के पेड़ को बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में प्रवेश कर पुलिस की नाक के नीचे से काटकर चोरी कर ली है. मंदिर के पुजारी जगन्नाथ पंडा ने बताया कि मंदिर परिसर में विगत 15 वर्ष पूर्व चंदन के पेड़ लगाए गए थे, जो काफी बड़ा हो गया था. पेड़ की लंबाई 10 फुट और 2 से 3 फीट गोलाकार थी, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. अज्ञात चोरों ने थाना परिसर से सटे रंकिनी मंदिर से चंदन पेड़ को काटकर चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि मंदिर और थाना परिसर की दीवार एक ही है. बावजूद चोरों ने रात में मंदिर में प्रवेश कर चंदन पेड़ काटकर चोरी कर ली और इसकी भनक पुलिस को नहीं मिली. इस संबंध में थाना को जानकारी दी गई है. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करेगी. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर, चंदन की लकड़ी बरामद कर ली जायेगी.





