बहरागोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा की ओर से गुरुवार को बहरागोड़ा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. नेताजी शिशु उद्यान से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और युवा समर्थक शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ता देशभक्ति की धुन पर पूरे उत्साह के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण किया. इस दौरान भारत माता की जय, बंदे मातरम एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जयकारे से पूरा बाजार गूंज उठा. तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया. यात्रा के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
तिरंगा देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
तिरंगा यात्रा का समापन बहरागोड़ा स्थित शाखा मैदान में हुआ. उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा हमारी आन,बान , शान तथा अभिमान है. हमारी हर सांस में तिरंगा है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं. युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, चंडी चरण साव,सुमन कल्याण मंडल,लक्षण मांडी,बाप्तु साव,हेमंत नारायण देव, श्रीवत्स घोष, राजकुमार कर, कमलकांत सिंह,शुभेंदु पात्र, महादेव महतो गुरुचरण मांडी,काजल महाकुड़, चंदना मुर्मू, शुक्ला बेरा, डोली मुर्मू, मामूनी दास, शुक्ला घोष, महुआ महापात्र, सुजाता पैड़ा, भक्तिश्री पांडा, पिकलू घोष, बघरायी मांडी, राखोहरी मुखी, राजीव महापात्र,उत्पल पैड़ा, देवव्रत दे, रामहरि कांड, उत्तम मुंडा,संदीप चंद, यमुना गोप, बाघराय मांडी,सुधीर महतो, चंडीचरण मुंडा,चंचल मंडल , गंगाराम हांसदा , कविंन्द्र नाथ कुंडु, महादेव बैठा, शांति गिरि, निहारिका मन्ना, रंजीत कारेक, रॉबिन नायक, रिंका नायक, कालीपद बारीक , लक्ष्मण घोष, यादव पात्र, राजू महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




