
घाटशिला : कृषि बिल के विरोध व आंदोलनरत किसानों के समर्थन में गुरूवार को गालुडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान से गठबंधन दल के नेतृत्व में ट्रैक्टर जुलूस निकला गया. गालुडीह फुटबॉल मैदान से निकला ट्रैक्टर जुलूस आईसीसी वर्कर यूनियन कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग से घाटशिला एसडीओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ. रैली में शामिल किसान और महागठबंधन दल के नेता किसान बिल वापस लो, केन्द्र की भाजपा सरकार की मनमानी नहीं चलेगी आदि नारे लगा रहे थे. एसडीओं कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मांडी, सीपीआई के कन्हाई मुर्मू, सुनाराम सोरेन, गणेश मुर्मू, सरबन अग्रवाल, सुभाष सिंह, ठाकुर प्रसाद मांडी, मउभंडार गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






