चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी परिसर में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिला स्वास्थ्य समिति पूर्वी सिंहभूम एवं मानसी प्लस परियोजना के तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ. प्रशिक्षक के रूप में महेन्द्र कुमार,सुशांत मंडल,मानसी प्लस परियोजना के बीसी अनुश्री साव,लक्ष्मी मुनी टुडू ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीपीएम सतीश कुमार,प्रणव बेहुरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि पोषण समिति के सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त कर सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करें. कहा की स्वास्थ्य से संबंधित लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने,हर माह ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति की बैठक कर बिंदुवार चर्चा कर स्वास्थ्य योजना तैयार करने समेत अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया.



