
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की केसरदा पंचायत के बाघराचुड़ा आनंद बलिया सेवाश्रम के सौजन्य से उद्यान विकास योजना अन्तर्गत पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. 50 महिला और पुरुष प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया था. प्रशिक्षण के अंतिम दिन झामुमो नेता महावीर मुर्मू उपस्थित हुए और प्रशिक्षणार्थी के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया. मौके पर उन्होंने इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने के लिए आश्रम के बाबा को धन्यवाद दिया और प्रशिक्षणार्थी से कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बने. मौके पर आश्रम के बाबा देवानंद दास, रामचंद्र हांसदा, मनोज तांती, विश्वजीत महंती, सत्यवान पाल, मनीष अग्रवाल, प्रशिक्षक भांजो सिंह बानरा, गुरु प्रसाद दास, बलिराम सिंह मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.





