बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पुर्वांचल की छोटा पारुलिया पंचायत के लालसाई गांव का जला ट्रांसफॉर्मर सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर बदल दिया गया है. गांव के मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि छोटा पारुलिया गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों जल गया था. ग्रामीणों ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को इसकी जानकारी देते हुए वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की. मुखिया ने सांसद विद्युत वरण महतो को तत्काल इसकी जानकारी देते हुए उनसे लोगों की समस्या से अवगत कराया. सांसद श्री महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़ें)
इस पर विभाग ने 24 घंटे के अंदर आज पुराना ट्रांसफॉर्मर बदल कर नया 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया, जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. नया ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में गांव के किसानों ने सांसद का आभार व्यक्त किया. मौके पर विवेक मंगल, बंकिम मंगल, अशोक दे, धीरेन मंगल, रघुनाथ मंगल, उत्तम मंगल, बापी मंगल, गोविन्द मंगल, विश्वजीत राणा, सन्टू भोल, देवु साहा समेत अन्य उपस्थित थे.




