
चाकुलिया : चाकुलिया के टाउन हॉल में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया संथाल राइटरस एसोसिएसन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री चंपई सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती को एसोसिएसन के सदस्यों द्वारा धर्मशाला से टाउन हॉल तक रिंजा नृत्य करते हुए भव्य स्वागत किया गया.
टाउन हॉल पहुंचकर मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य अतिथियों ने एसोसिएसन का झंडा (सेमलेद चिर) फहराकर और पंडित रघुनाथ मुर्मू, साधुराम चांद मुर्मू, रामदास टुडू रेस्का की तस्वीर पर पूजा कर श्रद्धाजंलि दी और इसके पश्चात दो दिवसीय संथाल राइटरस सम्मेलन का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, ऑल इंडिया संथाल राइटरस एसोसिएसन के अध्यक्ष चंडीचरण किस्कू, सचिव गणेश ठाकुर हांसदा, कॉनभेनर मदन मोहन सोरेन, झारखंड शाखा अध्यक्ष मानिक हांसदा, सुभाष मांडी, शंकर सोरेन, मोहन बास्के, हरीपद मुर्मू, सोहराय बास्के, रामजीत बास्के, श्रीनाथ मुर्मू, यशोदा मुर्मू, शोभा हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.















