गालूडीह: आंचलिक फुटबॉल मैदान में झामुमो पंचायत कमेटी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में उपस्थित नेता कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और छात्र-छात्रागण ने झारखंड राज्य के निर्माता सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन को बारी बारी से अगरबत्ती एवं फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. सभा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने दोनों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी को संबोधित किया और दोनों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष परीक्षित दत्ता सचिव सचिन सरकार प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, भूतनाथ हांसदा, पूर्व सचिव रतन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू हुसैन, जोनल अध्यक्ष मंटू महतो, सचिव बादल किस्कू, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती शीला गोप, उप मुखियाकपिल देव शर्मा, वार्ड सदस्या श्रीमती बसंती दाँ, समाजसेवी डॉक्टर सपन महतो, सामू झुनझुनवाला, ग्राम प्रधान करण मुर्मू, झामुमो नेता अशोक महतो, देवलाल महतो, नीलकांत महतो, निर्मल चक्रवर्ती, दुर्गा मुर्मू, काला सरकार, सिप्पु शर्मा,उपेन सिंह, अवनी महतो, पूर्णेन्दु शेखर महतो, निखिल महतो, दीपक महतो, समीर महतो एवं महुलिया आदर्श मध्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकागण और छात्र-छात्रागण उपस्थित थे.











