बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के एकताल गांव में नाग स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया गया. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक समीर महंती ने उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य संवार सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)
खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे अपनी पहचान बनाएं. मौके पर झामुमो प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,जिला संगठन सचिव गौरीशंकर महतो,उप प्रमुख मुन्ना होता,अमित कुईला, कमिटी सदस्य संजय पातर,समीर सिंह,सूर्य कांत सिंह,बबलू पातर,सत्यवान नायक,नारायण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




