जादूगोड़ा : बीते एक सप्ताह से बागजाता माइंस सड़क विस्थापित व यूसील के बीच जारी गतिरोध लंबा खिंच जाने से यहां कार्यरत 350 ठेकाकर्मी बेरोजगार हो गए है. इधर बच्चों की भविष्य व परिवार के समक्ष रोजी-रोटी चिंता उन्हें सताने लगी है. जिसको लेकर बागजाता माइंस में जारी गतिरोध को समाप्त करने को लेकर मुखिया पर्वत हांसदा, ठेका मजदूर नेता शिधो हासदा व राम मार्डी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम घाटशिला एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में माइंस को लेकर जारी गतिरोध को त्रिपक्षीय वार्ता के जरिए सुलझाने का प्रस्ताव दिया. जिसको लेकर ठेका मजदूरों ने उपायुक्त को तीन दिन की मोहल्लत दी है. (नीचे भी पढ़ें)
अन्यथा माइंस खोलने के समर्थन में घाटशिला एसडीओ कार्यालय में चरण बद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है. इस बाबत ठेका मजदूर नेता शिधो हांसदा ने कहा कि अगले तीन दिन बाद अपनी मांगो पर प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो एसडीओ कार्यालय घाटशिला में शांति पूर्ण एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. उसके बाद भूख हड़ताल और अंत में आत्मदाह की घोषणा की है. पत्र की प्रतिलिपि मुसावनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद समेत मुसावनी बीडीओ सीमा कुमारी, एसडीओ घाटशिला समेत सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
घाटशिला एसडीओ को सौपने गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग-
बीते एक सप्ताह से रोड विस्थापित व यूसील प्रबंधक के बीच जारी गतिरोध के बाद बंद पड़ी बागजाता यूरेनियम प्रोजेक्ट को खोलने के समर्थन घाटशिला एसडीओ से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में मुखिया पर्वत हांसदा, शिधो हांसदा, रुपाई हासदा, राम मार्डी, गणेश कर्मकार, रागेन कैवर्त, जसाई हासदा, सुभाष कर्मकार, विक्रधर भक्त शामिल थे.



