
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की पारुलिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव लेजोबेड़ा के ग्रामीणों ने श्रमदान कर दो किमी सड़क की मरम्मत की. श्रमदान कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आने से ग्रामीणों को सड़क पर पैदल चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. कई बार जन प्रतिनिधियों से उक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई परंतु किसी ने भी पहल नही किया है. कहा कि सड़क मरम्मत की दिशा में किसी द्वारा पहल नही करने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और शनिवार से गांव से दो किमी दूर तक सड़क पर उभरे नुकीले पत्थर निकालकर मरम्मत किया गया ताकि ग्रामीणों को सड़क पर चलने में सहुलियत हो सके. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों पूर्व पारूलिया से लेंजोबेड़ा तक कलिकरण सड़क का निर्माण किया गया था. कलीकरण सड़क कुछ ही दिनों में उखाड़ने से सड़क निर्माण में लगे बड़े बड़े पत्थर सड़क पर निकल जाने से गांव के स्कूली बच्चों के साथ साथ आम लोगों को साइकिल, मोटरसाइकिल और पैदल गांव आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क में पत्थर निकल जाने से कई राहगीरों का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिर जाने से चोटें लगी है. सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चे के साथ साथ गर्ववती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इन सभी परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर छोलगोड़ा से लेकर लेजोबेड़ा तक सड़क पर उभरे नुकीले पत्थर को श्रमदान से हटाने का निर्णय लिया गया और ग्रामीणों ने अपने इच्छा शक्ति और लगन के बदौलत शनिवार से सड़क पर श्रमदान कर घंटो पसीना बहाकर सड़क की मरम्मत कर रहे हैं. ग्रामीणों द्वारा श्रमदान करने की सूचना पाकर जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू गांव पहुंचे और श्रमदान कर रहे ग्रामीणों के साथ घंटों श्रमदान किया.जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू को श्रमदान करता देख ग्रामीण भी उत्साहित होकर श्रमदान किया और देखते ही देखते ग्रामीणों ने दो किमी दूर तक श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की.मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से इस जर्जर सड़क को मरम्मत करने के लिए विधायक और सांसद को भी अवगत कराया गया था. मगर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, अंततह ग्रामीणों ने श्रमदान करने का निर्णय लिया. श्रमदान में जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, फागू सोरेन,दीपक सिंह, सलखान मुर्मू,शंकर हेंब्रम,वर्षा मार्डी,कुना मांर्डी, बालिया मांर्डी,दासमत मांर्डी,सिंगराई मांर्डी, जसाकन मांर्डी,भोजाय सोरेन समेत अन्य ग्रामीणों ने श्रमदान किया.














